ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

निष्पक्ष समाचार लेखन ही पत्रकारिता की असली निशानी व समाज का दर्पण है– राज्यमंत्री राही 

हरगांव सीतापुर : विकास खण्ड हरगांव के सभागार में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकार गोष्ठी व सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की रीढ व दर्पण होता है।उसकी निष्पक्ष लेखनी ही समाज व सरकारों का मार्ग प्रशस्त करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव विकास खंड के सभागार में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति पंजीकृत के आयोजन में पत्रकार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री मा.सुरेश राही रहे।समारोह में पहुंचे राज्यमंत्री सुरेश राही को माल्यार्पण कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद वर्मा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।तदुपरांत कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने समारोह में आए हुए सभी पत्रकारों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।राज्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिना भेदभाव के निष्पक्ष होकर सही समाचार लिखने के लिए प्रेरित भी किया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रतापतिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा आर के यादव ,मंडल उपाध्यक्ष आशिफ खान, जिला अध्यक्ष सीतापुर अचल गुप्ता,मीडिया प्रभारी जुनेद असद,,प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद खान चांद, मंडल अध्यक्ष जावेद खान, जिला सचिव ललित पांडेय, संजय भारती तथा प्रदेश सचिव महिला विंग संगीता शर्मा,राशिद खान, अजमुद्दीन सिद्दीकी,रवि शुक्ला,रमन सिंह, शोभित सिंह अवधेश जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष आदि भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button