ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी डोमार चंद्राकर का निधन, आज शिवनाथ मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्का

दुर्ग। वरिष्ठ पत्रकार डोमार चंद्राकर का आज 8 जनवरी को सुबह 7:30 बजे निधन हो गया।

78 वर्षीय  चंद्राकर बीते कुछ दिनों से ब्रेन हेमरेज की वजह से भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वे कोमा में चले गए थे।

हालत में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा था इस बीच आज सुबह उनके निधन की खबर आ गई।
चंद्राकर अविभाजित दुर्ग जिले के ग्राम गोरकापार  के मूल निवासी थे। मुखर व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रवादी पत्रकार डोमार चंद्राकर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करते हुए 16 महीने जेल में भी रहे।

युगधर्म, अमर किरण,प्रखर समाचार, ग्राम संस्कृति सहित कई अखबारों, पत्रिकाओं में काम किया।  चंद्राकर का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणी क्षति है।

डोमार चंद्राकर का अंतिम संस्कार आज 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम दुर्ग में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button