ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

विजयादशमी पर दुर्ग पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी ने की पूजा-अर्चना

दुर्ग। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर दुर्ग पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने माता दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शस्त्रों का पूजन कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने भाग लिया और माँ भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दशहरा के पर्व पर विशेष तैयारियों के बीच आयोजित शस्त्र पूजन के उपरांत परंपरा अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्ष फायरिंग भी की गई। इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर में वाहनों की भी पूजा-अर्चना की गई|

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाईनगर) सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद मिन्ज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button