ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन योजना 2025 अंतर्गत दावा आपत्ति आमंत्रित

दुर्ग | छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग द्वारा अधिसूचना दिनांक 02 अप्रैल 2025 (अधिसूचना प्रकाशन दिनांक 03 अप्रैल 2025) द्वारा लोकहित में जिला दुर्ग अंतर्गत छत्तीसगढ़ की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 को उपातंरित किया गया है।

उपातंरित कण्डिका की योजना 05 अनुसार योजना का प्रकाशन दावा/आपत्ति आमंत्रित करने हेतु पुनर्गठन योजना 2025 अनुसूची 1, 2 एवं 3 सहित जिला दुर्ग के संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के मुख्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग तथा उनकी संबंधित समस्त बैंक शाखाओं एवं उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग कार्यालय के सूचना पटल में 08 अप्रैल 2025 से किया जाएगा।

उपायुक्त सहकारिता के अनुसार जिला दुर्ग अंतर्गत 31 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव पर पुनर्गठन योजना 2025 की कण्डिका 5 (ख) में वर्णित प्रक्रिया अनुसार प्रभावित एवं परिणामी सोसाइटी के सदस्य संबंधित सोसाइटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य द्वारा

दावा आपत्तियां लिखित में 15 दिवस की समयावधि में अर्थात् 23 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में जिले के उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग के समक्ष 03 प्रतियों में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button