ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार का जनसंपर्क कार्यक्रम, जनता से अपील

दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने अपने जनसंपर्क अभियान का दूसरा दिन बघेरा वार्ड नंबर 56 से प्रारंभ किया। इसके बाद, उन्होंने वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान कांति लाल बोथरा, अजय तिवारी, दिनेश देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, डॉ. शरद अग्रवाल, पार्षद प्रत्याशी कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, गोविंद देवांगन, कमल देवांगन, नरेंद्र बंजारे, लिना दिनेश देवांगन, पदाधिकारी दिनेश नालोडे, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, विद्या नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद पारा राजीव नगर में दोपहर 1:30 बजे चंडी मंदिर में विश्राम के पश्चात, अल्का बाघमार ने वार्ड नंबर 33, चंडी मंदिर, वार्ड नंबर 3, मठपारा दक्षिण गया नगर और मठपारा उत्तर में जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर अभिवादन किया और जीत की शुभकामनाएं दीं।

अपने जनसंपर्क के दौरान, महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने कहा, “आम जनमानस का उत्साह और समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि मेरी जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस की नगर सरकार के कुशासन को जनता ने देखा है और भुगता है। अब समय आ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे 60 वार्डों के प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिले।”

श्रीमती बाघमार ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई जनहित योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, जिनसे आम जनमानस का जीवन स्तर सुधरा है, खासकर महतारी वंदन योजना।”

उन्होंने दुर्ग शहर की जनता से अपील की, “मैं आपसे निवेदन करती हूं कि अपना मत रूपी शुभाशीष देकर हमें और 60 वार्डों के प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button