ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर की वसूली: सुपेला पुलिस ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त

भिलाई/सुपेला (चौकी स्मृति नगर)। फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा स्मृति नगर पुलिस ने किया है। आरोपियों ने मिलकर एक लेखापाल अधिकारी से मारपीट कर 24,000 रुपये की वसूली की थी। पुलिस ने प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इनके कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी समेत कुल 1.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

प्रार्थी दुर्गा प्रसाद नायक (उम्र 38 वर्ष, निवासी नेहरू नगर ईस्ट, सुपेला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जून 2025 को उसे वेदान्त चौरसिया ने फोन कर खुद को क्राइम ब्रांच, भिलाई का अधिकारी बताया और कहा कि उसका साथी किशोर कुमार उर्फ रॉकी एमबीबीएस मोबाइल चोरी के केस में पकड़ा गया है, और तुम्हारे नाम का भी जिक्र किया है। इसके बाद प्रार्थी को इमली तालाब बुलाया गया।

वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्रार्थी को थप्पड़ मारने लगा और डराने-धमकाने लगा। साथ में मौजूद रॉकी और अमन ने केस से बचाने के नाम पर ₹24,000 की मांग की और वसूली की। रकम नहीं होने पर वेदांत चौरसिया ने प्रार्थी को अपने वाहन में बैठाकर च्वाइस सेंटर ले जाकर राशि निकलवाई और उसे लिम्हा तालाब के पास आपस में बांट लिया।

पुलिस की कार्यवाही
प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुपेला (चौकी स्मृति नगर) में अपराध क्रमांक 773/2025, धारा 319(2), 308(2), 204, 61(2), 111(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान प्रार्थी को चौकी में लगे गुण्डा बदमाशों के फ्लेक्स दिखाए गए, जिससे आरोपी की पहचान भूपेन्द्र सोनी के रूप में हुई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र सोनी को बजरंग पारा, सुपेला स्थित निवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि यह पूरी योजना उसने अपने साथियों वेदान्त चौरसिया, शोहेब खान उर्फ अमन और किशोर कुमार उर्फ रॉकी के साथ मिलकर बनाई थी।

बरामद सामग्रियां:

  • तीन मोबाइल फोन
  • नगदी 3,000
  • एक मोटरसाइकिल (कीमत ₹90,000)
  • कुल मशरूका: 1,50,000

गिरफ्तार आरोपी:

  • भूपेन्द्र सोनी (उम्र 41 वर्ष), निवासी बजरंग पारा, कोहका – पूर्व में सुपेला एवं जामुल थानों में कुल 6 प्रकरण दर्ज
  • वेदान्त चौरसिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड, कोहका
  • शोहेब खान उर्फ अमन (उम्र 28 वर्ष), निवासी आर्य नगर, कोहका
  • महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
  • उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु

आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह, कमल नारायण

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button