
दुर्ग। इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की मासिक बैठक दिनांक 21 जून 2026, रविवार को इंडियन कॉफी हाउस, दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव ने की। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली से सभी सदस्यों को अवगत कराते हुए फेडरेशन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। साथ ही सभी पदाधिकारियों को संगठित होकर एकजुटता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। नंदिनी नगर-अहिवारा के कुंवर सिंह चौहान एवं सेक्टर-10 भिलाई निवासी मुकेश वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा पत्रकार हित में निरंतर कार्य करेंगे।



वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को गति देंगे।
बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा एवं सदस्यता विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दिलीप शर्मा, अनिल मिश्रा, कृष्ण मालवीय, गुरमीत मेहरा, नवनीत मिश्रा, यदुनंदन मिश्रा, सुरेश गुप्ता, ईश्वर वले, वर्षा राजपूत, मनोज देवांगन, ऐश्वर्या सिंह, सोहन चिश्ती सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों को जनहित एवं पत्रकार हित में निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।










