ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

दुर्ग में शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

दुर्ग |  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर आज दुर्ग जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय कर्मचारी और अधिकारी कामबंद-कलमबंद हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग के सामने धरने पर बैठे और अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

फेडरेशन की प्रमुख मांगों में देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स का भुगतान सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों का शीघ्र निराकरण शामिल है। दोपहर 2:30 बजे हड़ताली कर्मचारी रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा।

सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष हरी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही.एस. राव, नगरीय निकाय कर्मचारी संघ संयोजक संजय शर्मा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप यादव, जीएसटी कर्मचारी संघ संयोजक प्रदीप चौहान, पंचायत सचिव संघ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महेन्द्र साहू, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, लिपिक संघ जिलाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, दीपक देवांगन, मोतीराम खिलाड़ी, प्रमोद यादव, पेंशनर संघ के हर्षवर्धन श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को उचित और न्यायसंगत बताया।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button