ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़दुर्ग

सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन

दुर्ग |   सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु इको-फ्रेंडली गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बी.एड. के छात्राध्यापकों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सीखा।

प्रशिक्षण के लिए मूर्तिकला विशेषज्ञ दिव्या हुद्दार को आमंत्रित किया गया। कार्यशाला प्रभारी अर्चना षडंगी ने बताया कि महाविद्यालय में विगत पाँच वर्षों से इस तरह की कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राध्यापकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, शिल्पकला को प्रोत्साहित करना और घर पर ही मिट्टी की प्रतिमा बनाकर भक्ति भाव से विसर्जन कर प्रकृति की रक्षा करना है।

जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीणचंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में सभी छात्राध्यापकों की सौ प्रतिशत सहभागिता रही।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य अर्चना तिवारी, भावना दुबे, डॉ. सपना वैष्णव, पूनम गौतम, आफरीन खानम और कु. यास्मीन परवीन भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर छात्राध्यापकों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का अभ्यास कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button