ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, घोटाले की राशि 3200 करोड़ के पारछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: 22 आबकारी अधिकारी निलंबित, घोटाले की राशि 3200 करोड़ के पार

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में शामिल पाए गए 29 आबकारी अधिकारियों में से 22 को एक साथ निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में असिस्टेंट एक्साइज ऑफिसर से लेकर डिप्टी कमिश्नर तक के अधिकारी शामिल हैं। इसे अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक निलंबन माना जा रहा है।

घोटाले की रकम 3200 करोड़ पार

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की संयुक्त जांच में घोटाले की अनुमानित राशि 2161 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 3200 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच प्रदेश के 15 जिलों में बिना ड्यूटी चुकाए शराब की अवैध बिक्री की गई। सरकारी दुकानों से डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बी-पार्ट शराब बेची गई।

EOW ने विशेष अदालत में 2300 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें 60,50,950 पेटी अवैध शराब बिक्री का विवरण शामिल है।

सिंडिकेट ने कमाए करोड़ों, नेताओं और अफसरों की संलिप्तता

जांच के मुताबिक, इस संगठित घोटाले में एक सिंडिकेट ने भारी कमीशनखोरी कर अरबों रुपये कमाए। अकेले 11 आबकारी अधिकारियों ने करीब 88 करोड़ रुपये की अवैध कमाई कर संपत्तियों में निवेश किया। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर इस सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है, जिन्हें घोटाले से 64 करोड़ रुपये का लाभ होने की बात सामने आई है।

प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर को इस घोटाले से 90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई। जांच में ये भी स्पष्ट हुआ कि यह सिंडिकेट वर्ष 2019 से 2022 के बीच भूपेश बघेल सरकार के दौरान सक्रिय था।

अब तक 13 गिरफ्तारियां

अब तक EOW ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, और वरिष्ठ IAS अधिकारी अनिल टुटेजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सियासी हलचल और सरकार की सख्ती

यह घोटाला छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाला साबित हो रहा है। राज्य सरकार अब इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है। 22 अधिकारियों का निलंबन इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, विदेशी शराब पर कमीशन को लेकर जांच की परतें अभी और खुलनी बाकी हैं।

इस घोटाले से न केवल प्रशासन में हड़कंप मचा है, बल्कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। EOW और ACB की आगे की कार्रवाई पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

आबकारी विभाग के ये आरोपी अधिकारी सस्पेंड

1. जनार्दन कौरव, पिता पंचम सिंह, उम्र 50 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।

2. अनिमेष नेताम, पिता आनंद नेताम, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

3. विजय सेन शर्मा, पिता पीसी सेन शर्मा, उम्र 48 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

4. अरविंद कुमार पाटले, पिता नेवल सिंह पाटले, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

5. प्रमोद कुमार नेताम, पिता स्व. श्याम लाल नेताम उम्र 60 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

6. रामकृष्ण मिश्रा, पिता शैलेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

7. विकास कुमार गोस्वामी, पिता विनोद गोस्वाम, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

8. इकबाल खान, पिता महूम मोहम्मद स्माईल खान, उम्र 56 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।

9. नितिन खंडुजा, पिता रवीन्द्र खंडुजा, उम्र 53 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।

10. नवीन प्रताप सिंग तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

11. मंजुश्री कसेर, पति रामचन्द्र सारस, उम्र 47 वर्ष, सहायक आबकारी अधिकारी।

12. सौरभ बख्शी, पिता राजीव बख्शी, उम्र 41 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

13. दिनकर वासनिक, पिता डॉ पीएल वासनिक, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

14. मोहित कुमार जायसवाल, पिता रामलाल जायसवाल, उम्र 46 वर्ष, अधिकारी जिला आबकारी।

15. नीतू नोतानी ठाकुर, पति मोहन दास नोतानी, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

16. गरीबपाल सिंह दर्दी, पिता दिलबाग सिंह दर्दी, उम्र 59 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।

17. नोहर सिंह ठाकुर, पिता गौतम सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

18. सोनल नेताम, पिता एम. एस. नेताम, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।

19. प्रकाश पाल, पिता सपन कुमार पाल, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

20. अलेख राम सिदार, पिता मुरलीधर सिदार, उम्र 34 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

21. आशीष कोसम, पिता बृजलाल कोसम, उम्र 50 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी

22. राजेश जायसवाल, पिता हरीप्रसाद जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

ये सात अधिकारी रिटायर, इसलिए सस्पेंड नहीं

1. ए.के. सिंग, पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 62 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

2. जे.आर. मंडावी, पिता नंदलाल मंडावी, उम्र 64 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

3. जी.एस. नुरूटी, पिता दयाराम नुरूटी, उम्र 63 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

4. देवलाल वैष, पिता स्व गोवर्धन सिंह वैध, उम्र 63 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

5. ए.के. अनंत, पिता आशाराम अंनत, उम्र 65 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)

6. वेदराम लहरे, पिता जगत राम लहरे, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

7. एल.एल. ध्रुव, पिता मोतीसिंह ध्रुव, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button