ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
रायपुर

गरियाबंद में अवैध शराब के मामले में 55 प्रकरण दर्ज

रायपुर | अवैध शराब के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार की ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति के तहत गरियाबंद जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक  श्याम धावडे एवं कलेक्टर  भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार मई माह के दौरान 55 प्रकरण दर्ज कर कुल 749.9 लीटर मदिरा और 2700 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी  अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा 20 मई को मजरकट्टा (थाना गरियाबंद) निवासी आरोपी संतोष से 9.5 लीटर, 21 मई को हरदी (थाना छुरा) निवासी मन्नु निषाद से 13.0 लीटर तथा 29 मई को धौराकोट (थाना देवभोग) निवासी प्रमिला यादव से 9.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की सक्रियता के चलते अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना है। सभी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मई माह के दौरान गरियाबंद जिले की आबकारी टीम ने ओड़िशा राज्य के नुआपाड़ा जिले के तालेगांव क्षेत्र में 24 मई को ओड़िशा की आबकारी टीम के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 415 लीटर शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button