ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा में लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव

दुर्ग | छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज चरौदा के भांठापारा वार्ड में 26 करोड़ 69 लाख रुपये लागत के 144 विकास कार्यों का  लोकार्पण/भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें 23 करोड़ 29 लाख के 128 कार्याें का भूमिपूजन तथा 3 करोड़ 40 लाख के 16 कार्याें का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर, नगर निगम के महापौर  निर्मल कोसरे भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने नगरवासियों को विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सरकार बनी है, इसके 10 महीने के अंतर्गत 2 हजार 8 सौ करोड़ की राशि शहरों के विकास के लिए जारी किया जा चुका है। शहर की प्रतिष्ठा प्रदेश से जुड़ा है। इसलिए हम शहरों की विकास को प्राथमिकता दे रहे है। उन्होंने कहा कि जो काम विगत सरकार के 5 वर्षों में नहीं हुआ। सरकार बनते ही 12 दिनों में पूरा किया गया है। किसानों को 02 वर्षाे के बोनस राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मोदी जी के गारंटी के तहत महतारी वंदन अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करायी जाएगी। 08 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री  विष्णु देव की सरकार में साय-साय विकास हो रहा है। उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि भिलाई चरौदा के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। यहाँ के विकास को और तेज गति से बढ़ाना है, इसके लिए सरकार काम कर रही है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मांग पर भिलाई-3 चरौदा में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  साव ने अपने करकमलों से 25 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री स्व निधी योजना अंतर्गत लाभान्वित 4 महिला स्व सहायता  समूह को राशि का चेक, 4 हितग्राहियों को सिलाई मशीन तथा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटों प्रदान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा विधायक  डोमन लाल कोर्सेेवाड़ा ने कहा कि निगमवासियों के मांग के अनुरूप सरकार ने विकास कार्यांे की सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सुशासन में मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। विधायक  कोर्सेवाड़ा ने निगम क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम निर्माण की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहने जा रही है।

यह सब क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों की विकास के प्रति समन्वय की भावना की देन है। समारोह को महापौर  निर्मल कोसरे ने भी सम्बोधित किया। निगम आयुक्त  दशरथ राजपूत ने कार्यक्रम में विकास प्रतिवेदन का वाचन किया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button