ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

संभागायुक्त ने ग्राम पंचायत कचांदूर का किया निरीक्षण, ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं की ली जानकारी

दुर्ग | जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत आज दुर्ग संभाग के आयुक्त एस. एन. राठौर ने ग्राम पंचायत कचांदूर (विकासखंड दुर्ग) का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान राठौर ने ग्रामवासियों एवं पंचायत पदाधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।

इसी क्रम में एडीएम अरविन्द कुमार एक्का एवं एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी ने भी विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त हो रहे जनशिकायतों और सुझावों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इन आवेदनों का तत्काल परीक्षण और समाधान किया जा रहा है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button