ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा, शत प्रतिशत वसूली का रखा लक्ष्य:

दुर्ग। नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की। साथ ही टीम गठित को बड़े बकायेदारों से कड़ाई कर करों की वसूली के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्डवार वसूली एवं डिमांड की जानकारी लेकर डिमांड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व अधिकारी से कहा कि प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षकों की डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें। साथ ही वसूली में तेजी लाने टीम गठित जोर लगाए।

उन्होंने वित्तीय वर्ष पर शतप्रतिशत वसूली के निर्देश दिये।आयुक्त सुमित अग्रवाल ने समीक्षा में समस्त सहायक राजस्व निरीक्षकों व राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डो की वार्डवार वसूली की जानकारी ली।राजस्व वसूली शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये।

प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, अवकाश के दिनों में आधा दिन भी घर घर वसूली करने के साथ साथ निगम के राजस्व कार्यालय में भी वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स वाली देने में आना कानी करते है तो खूद टैक्स वसूली में साथ चलने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिन डिमांड एवं वसूली की प्रगति की जानकारी ली जावेगी, वसूली में कोताही बर्दास्त नही की जावेगी।

समीक्षा बैठक मे नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्तिकर अधिरोपित करें। जिससे करों में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जल विभाग से समांजस्य कर नये घरों से जलकर की वसूली करे।

आयुक्त ने कहा इसी प्रकार भवन शाखा से नये मकानों की जानकारी लेकर सम्पत्तिकर, जलकर व समेकितकर की वसूली करे। जिससे शतप्रतिशत वसूली हो सके।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी जो करदाता जलकर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे है ऐसी स्थिति में संबंधित का नल विच्छेदन की कार्यवाही करे।

जिन बडे बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया है उनकी कुर्की की कार्यवाही करे।उन्होंने कहा कि लंबे समय से बकाया दुकानदारों की दुकाने को नोटिस जारी कर कार्यवाही करे।

आयुक्त ने दुर्गेश गुप्ता एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर से कहा कि बड़े बकायादारों से कडाई से वसूलना सुनिश्चित करे तथा प्रतिदिन की वसूली की जानकारी लेवे, कम वसूली पर संबंधित वार्ड प्रभारी के विरूद्ध कार्यवाही करे एवं की गयी कार्यवाही से अवगत कराये।बैठक में थानसिंह यादव, संजय मिश्रा,योगेश सूरे,उमेश यादव,कमल स्वर्णकार,राम खिलावन शर्मा,राजू चन्द्राकर,,विनीत वर्मा,नील सिंह परिहार,पवन नायक,लव कुश आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button