ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष शर्मा का निधन, आज शाम अंतिम संस्कार

रायपुर| छत्तीसगढ़ कांग्रेस क़े वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा का आज सुबह देहावसान हो गया| उन्हें आज सुबह कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल ले जाने से पहले ही वे चल बसे|

सुभाष शर्मा ने लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस क़े महामंत्री का पद संभाला| लगभग एक दशक तक वे पीसीसी में काफ़ी प्रभावशाली रहे| कांग्रेस में वे मोतीलाल वोरा क़े कट्टर समर्थक माने जाते थे| सुभाष शर्मा मिलनसार व्यक्तित्व क़े धनी थे| रायपुर क़े सुन्दर नगर सोसाइटी को स्थापित करने से लेकर उसके संचालन में उनकी बड़ी भूमिका रही| वे सर्वेश्वरी समूह से करीब चार दशक से सक्रिय रूप से जुड़े रहे|

आज शाम साढ़े चार बजे रायपुर क़े मारवाड़ी मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा| सुभाष शर्मा क़े निधन से लोगो में शोक व्याप्त है| सर्वेश्वरी समूह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है|

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सुभाष शर्मा क़े निधन पर शोक जताया है| पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, “छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा जी के निधन की दुखद सूचना मिली है| वे लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महासचिव रहे| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दु:ख की ये घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button