ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

टोल प्लाजा बंद करने के लिए सत्याग्रह पर बैठे मुकेश तिवारी

दुर्ग । समाजसेवी मुकेश तिवारी ने कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने के लिए सत्याग्रह शुरू कर दिया है। उन्होंने 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करने का निर्णय लिया है और इसके बाद जल ग्रहण करना भी बंद कर देने की बात कही है।

मुकेश तिवारी ने सांई सृष्टि जनकल्याण संस्थान की ओर से दुर्ग कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा कि टाटीबंध, रायपुर से लेकर नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग का निर्माण बीओटी पद्धति पर किया गया था। तब कुम्हारी एवं नेहरू नगर, भिलाई में टोल वसूली के लिए दो टोल नाके बनाए गए थे। वर्तमान में नेहरू नगर का टोल नाका तो हटा दिया गया है, लेकिन कुम्हारी में वाहन चालकों से टोल वसूली अभी भी की जा रही है, जबकि उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

समाजसेवी ने कहा कि निर्माता कंपनी द्वारा लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली की जा चुकी है, और अब जो टोल वसूली की जा रही है वह न्यायसंगत नहीं है। ऐसे में अवैध वसूली को बंद कर कुम्हारी टोल प्लाजा को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कलेक्टर को 10 सितंबर तक कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद करने की मांग की थी, लेकिन 10 सितंबर तक टोल वसूली बंद नहीं होने पर उन्होंने 11 सितंबर से सत्याग्रहण शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button