ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
राज्य

महिला अफसर ने सिपाही के प्रेम में छोड़ा पति, 6 साल लिव-इन में रहने के बाद मिला धोखा

बिहार| बिहार में एक शादीशुदा महिला अफसर को सिपाही से प्रेम हो गया। उसके चक्कर में महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। दोनों करीब 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। अब महिला अधिकारी को धोखा मिला है।

सिपाही शादी से मुकर गया। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला राजधानी पटना का है।

पीड़ित महिला अधिकारी ने पटना के महिला पुलिस थाने में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित महिला अधिकारी कोर्ट में कार्यरत है। वहीं, आरोपी सिपाही पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। महिला पहले से शादीशुदा और उसके दो बच्चे भी हैं। वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही मूलरूप से जमुई जिले का रहना वाला है। पटना में ही उसकी मुलाकात महिला अधिकारी से हुई थी।

इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे के करीब आ गए। महिला अधिकारी और सिपाही 6 साल तक साथ भी रहे।

आरोप है कि लिव-इन में रहने के बाद युवक ने पीड़िता को धोखा दे दिया। उसने फतुहा कोर्ट में दूसरी लड़की से शादी कर ली। महिला की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button