ब्रेकिंग
इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता 16 जून से खुलेंगे छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूल, प्रवेश उत्सव की तैयारियां तेज वाहन खड़ी करने के विवाद में ट्रक चालक की मौत, हाईवा चालक गिरफ्तार ऑपरेशन विश्वास: नगपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, 74 माल वाहक व... अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीट... नेहरू नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत, पीएम स्वनिधि महोत्सव में उमड़ा उत्साह, सैकड़ों पथ विक्रेताओं को मिला योजनाओं का लाभ, राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान, 74 माल वाहक वाहनों पर कार्यवाही

दुर्ग। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से ग्रामीण क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी देकर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वालों पर भी सख्ती बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार ऐसे वाहनों में यात्रियों को ले जाने से गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी कड़ी में बीते एक सप्ताह के दौरान 74 मालवाहक वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर मशीन के जरिए वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, इसलिए इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान प्रभावी चेकिंग, सतत निगरानी और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं और मालवाहक वाहनों में सवारी करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button