ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
बालोद

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने की मतदान की अपील, 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी की गई तैयारियां

बालोद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के नगरीय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से आगामी 11 फरवरी, मंगलवार को होने वाले नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिले के 08 नगरीय निकायों के 164 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक संपन्न होगा। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

लोकतंत्र के महापर्व में करें भागीदारी

कलेक्टर चन्द्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमें अपने मताधिकार के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भागीदारी निभाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध

बालोद जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है और इससे जिले के विकास एवं लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button