ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

इंडियन कॉफी हाउस दुर्ग में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की पहली बैठक, कई अहम निर्णय लिए गए

दुर्ग। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़, जिला दुर्ग की प्रथम बैठक इंडियन कॉफी हाउस दुर्ग में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में जिला महासचिव गोवर्धन ताम्रकार ने कहा कि संगठन की सक्रियता बनाए रखने के लिए हर महीने दो बार बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि पत्रकारों की समस्याओं पर समय रहते चर्चा और समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने कहा कि वे सभी पत्रकार भाइयों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने कहा कि दुर्ग जिला को एक मजबूत और संगठित पत्रकार संघ के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि समिति को टीम भावना और एकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे संगठन की ताकत और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

बैठक के दौरान रोशन सिन्हा को जिला सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव राकेश जसपाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला सचिव रोशन सिन्हा, जिला महासचिव गोवर्धन ताम्रकार, जिला संरक्षक थैले नरेन्द्र देवांगन, सक्रिय सदस्य दिलीप गजभिए और नरेन्द्र चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल थे।

बैठक उत्साह, एकजुटता और सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों एवं समिति पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button