ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया से 6 लाख की कॉपर तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 12 घंटे में खुलासा

दुर्ग:  थाना पुलगांव: पुलिस ने रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चोरी की सूचना मिलने के मात्र 12 घंटे के भीतर की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 किलो कॉपर केबल तार, एक टाटा-एस वाहन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वसीम अली, जो बी.वी. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर हैं, ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सब स्टेशन (कल्याणी कंपनी) में निर्माण कार्य के लिए रखे गए एशियन केबल कंपनी के कॉपर तार का लगभग 100 मीटर बंडल, जिसकी कीमत करीब ₹6 लाख है, चोरी कर लिया गया है।

शिकायत पर थाना पुलगांव और चौकी अंजोरा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सक्रिय जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलगांव चौक पर टाटा-एस वाहन (CG-07 CX-5138) को रोका गया, जिसमें तिरपाल से ढका हुआ संदिग्ध सामान मिला। वाहन की तलाशी में कॉपर केबल तार बरामद हुआ। वाहन चालक ने अपना नाम हेमराज ढीमर बताया, जबकि साथ में मौजूद अन्य आरोपियों के नाम केवेंद्र पटेल, छोटा पटेल, किशन कुमार ठाकुर, रहमान लाल श्रीवास, देवेंद्र उर्फ नन्नी निर्मलकर, ओमप्रकाश यादव, और निखिल साहू बताए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 1 नवंबर 2025 की रात अपने गिरोह के सरगना के कहने पर रसमड़ा जोड़ा तराई मार्ग स्थित निर्माणाधीन सब स्टेशन के पास से कॉपर केबल तार काटकर चोरी की थी। चोरी के बाद तार को केवेंद्र पटेल के घर पर टाटा-एस वाहन सहित छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. हेमराज ढीमर (24 वर्ष) – बंजारी पारा, उतई
  2. रहमान लाल श्रीवास (26 वर्ष) – शंकर नगर, ढूंढेरा
  3. देवेंद्र निर्मलकर (22 वर्ष) – धोबीपारा, नेवई
  4. किशन कुमार ठाकुर (21 वर्ष) – बजरंग चौक, जोरा तराई
  5. ओमप्रकाश यादव (28 वर्ष) – धोबी मोहल्ला, नेवई
  6. केवेंद्र पटेल (27 वर्ष) – गायत्री नगर, ढूंढेरा
  7. निखिल कुमार साहू (20 वर्ष) – बजरंग चौक, जोरा तराई

पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई को “सटीक सूचना, त्वरित समन्वय और टीमवर्क” का परिणाम बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button