ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत स्कूली व ट्रैवलिंग बसों की सघन जांच, 35 बसों पर कार्रवाई

दुर्ग; जिला यातायात पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में स्कूली बसों के साथ-साथ टूर एवं ट्रैवलिंग बसों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स, ओवरलोडिंग, आपातकालीन निकास द्वार (एक्जिट गेट) और चालकों की अनुशासनात्मक स्थिति की बारीकी से जांच की। लंबी दूरी की ट्रैवलिंग बसों पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जिन वाहनों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 35 बसों पर चालान करते हुए ₹90,000 की राशि वसूली गई। यह कार्रवाई उन वाहनों पर की गई जिनमें आवश्यक दस्तावेज अधूरे थे, फिटनेस प्रमाणपत्र अनुपलब्ध थे या ओवरलोडिंग की स्थिति पाई गई।

यातायात पुलिस ने इस अभियान को केवल कानूनी कार्यवाही न मानते हुए इसे जनसुरक्षा और जिम्मेदारी की पहल बताया। पुलिस ने बस संचालकों और चालकों को समझाइश दी कि “सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन के प्रति जिम्मेदारी है।”

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे हमेशा सुरक्षित और जिम्मेदार यात्रा को प्राथमिकता दें, वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराएं, आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखें और ओवरलोडिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचें।

अपील:
“सड़क पर सुरक्षित रहना केवल एक नियम नहीं, बल्कि हर यात्री का अधिकार और हर चालक की जिम्मेदारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button