ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बेमेतरा

बेमेतरा में विधायक पर हमला, गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी गई

बेमेतरा । बेमेतरा जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पर हमला किया गया है। अज्ञात उपद्रवी तत्व ने पेट्रोल से भरी बोतल मंच पर फेंककर विधायक पर हमले की कोशिश की, लेकिन बोतल विधायक को न लगकर साउंड ऑपरेटर पवन मिर्चे को लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

यह घटना सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर ग्राम चारभांठा में आयोजित गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के स्वागत के दौरान मंच के बगल से अचानक किसी अज्ञात उपद्रवी तत्व ने पेट्रोल से भरी बोटल मंच पर फेंककर विधायक दीपेश साहू पर हमले की कोशिश की।

घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में घासीदास जयंती उत्सव पूरा महीने भर चलता है, और इसी दौरान उक्त गांव में भारी संख्या में भीड़ थी। यह घटना सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवक को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए। वहीं कार्यक्रम में मचे हड़कंप के बीच पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button