ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
दुर्ग

दुर्ग में पुलिस कर्मियों और परिजनों के लिए स्वास्थ्य कार्यशाला: बीपी, शुगर व मानसिक तनाव पर विशेष फोकस

दुर्ग  | पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एंव पुलिस परिवार का बी.पी.तथा शुगर व अन्य मानसिक तनाव को कम करने हेतु कार्यशाला का आयोजन, रक्षित केन्द्र दुर्ग में किया गया।

उक्त कार्यशाला में  राम गोपाल गर्ग, भापुसे., पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग,  विजय अग्रवाल, भापुसे.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ.प्रमोद गुप्ता, निदेशक, सेन्ट्रल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस, दुर्ग डॉ0 सुधीर गांगेय, एम.डी.मेडिसिन, पुलिस अस्पताल, दुर्ग  एवं ऋचा जैन डायटिशन दुर्ग उपस्थित थें।

राम गोपाल गर्ग (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा उद्बोधन में कहां गया कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए एक्सारसाईज किया करे एवं अपने स्वास्थ्य का टेस्ट/चेकअप अनिवार्य रूप से कराकर बीमारी का ईलाज अनिवार्य रूप से करावे। सादाजीवन यापन करे, शराब का सेवन बंद करे जो कि शरीर के लिए नुकसान दायक है एवं सेहत का ध्यान रखे तथा अच्छा कार्य करे।

इसके पश्चात्  विजय अग्रवाल (भापुसे) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आज कार्यक्रम में उपस्थित हुए, जिसके लिए मै आप को धन्यवाद ज्ञापित करता  हुये पुलिस एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को मेडिकल उपचार की आवश्यकता हो, उसके लिए एक व्हाटसअप ग्रुप बनाकर अपनी समस्या को पोस्ट कर अवगत करा सकते है|

, जिससे समस्याओ का निदान एवं आवश्यक औषधियों उपलब्ध कराई जा सके एवं सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं उनके परिवार ग्रूप में जुडे रहेगे, जिससे उनकी समस्याओं का निदान/निवारण किया जा सके। इसके पश्चात् डॉ.प्रमोद गुप्ता, निदेशक, सेन्ट्रल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एवं ब्यूरो साईंस, दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि मैं पुलिस विभाग से लम्बे समय से जुड़ा हुआ हॅू और पुलिस के जवानों को मानसिक तनाव से मुक्ति हेतु सुझाव देता आया हॅूं, इसके बाद उन्होंने मानसिक, स्वास्थ्य, समस्या, अवसाद,

तनाव, पेस्ट ड्रामेटिक स्ट्रेस, उक्त रक्तचाप, पुलिस में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारणों-शारीरिक कारण, मनोवैज्ञानिक कारण, सामाजिक कारणों को बताते हुए, तनाव एवं नकरात्मक विचारों को दूर करने हेतु विस्तार से समझाया गया। इसके पश्चात् डॉ.सुधीर गांगेय, एम.डी.मेडिसिन, पुलिस अस्पताल दुर्ग द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि हमारे जीवन शैली को नियंत्रण कर बीपी, शुगर के रोगो से तनाव दूर किया जा सकता है एवं रोजाना 01 घंटे एक्सरसाईज कर अपना जीवन को प्रखर बना सकते है।

इसके पश्चात् ऋचा जैन डायजेसियन दुर्ग  द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि समान्य भोजन, सलाद, अकुंरित, संतुलित आहार, कैल्शियम युक्त भोजन,  करना चाहिए एवं शुगर पेसेन्ट लोगो को रोज सलाद एवं खाना के साथ फल खाना चाहिए, खाली पेट या खाने के बाद नहीं खाना चाहिए के संबंध में विस्तार से समझाया गया।

उक्त कार्यक्रम में  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग,  अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग ,  अजय कुमार सिंह उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग,  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  चन्द्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग एवं  नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button