ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

निकाय चुनाव में जेसीसी ने कांग्रेस को दिया समर्थन

रायपुर । क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने राज्य में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी को आज समर्थन दे दिया और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  दीपक बैज को जोगी कांग्रेस की पार्टी सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी और पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा लिखित समर्थन पत्र सौंपा।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने बताया समर्थन पत्र में नेता द्वय डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी ने लिखा|

कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ की एक मात्र क्षेत्रीय राजनीतिक दल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमिटी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव नहीं लडऩे का निर्णय लिया है।

पार्टी के द्वारा पार्टी राज्य के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रगतिशील ताकतों के बीच एकता और सहयोग का महत्व समझते हैं इसलिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का दृढ़ विश्वास है

कि कांग्रेस पार्टी जनसेवा के अपने समृद्ध इतिहास और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, हमारे नगर निगमों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने के लिए सबसे उपयुक्त पार्टी है।

पार्टी का समान विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन का विजन हमारे अपने सिद्धांतों और छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं के साथ मेल खाता है। सहयोग और साझा लक्ष्यों की भावना के तहत तथा साम्प्रदायिक ताक़तों को रोकने और

धर्मनिरपेक्षता को मज़बूत करने के उद्देश्य से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करती है। हम कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का विशेष रूप से आभार व्यक्त कि कांग्रेस पार्टी ने हमारी पार्टी से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों से प्रत्याशी बनाकर चुनाव लडऩे का अवसर दिया है।

हमें विश्वास है कि कांग्रेस के नेतृत्व में, हमारे नगर निगमों में परिवर्तनकारी बदलाव, बेहतर बुनियादी ढांचा और उन्नत सार्वजनिक सेवाएं मिलेंगी, जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेंगी।

हम अपने सभी सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों से आह्वान करते हैं कि वे कांग्रेस के साथ एकजुट होकर इन चुनावों में जोरदार जीत में योगदान दें|

साथ मिलकर हम एक मजबूत और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को डॉ रेणु जोगी और अमित जोगी की ओर से पार्टी मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश गौरव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनवानी, सोशल मीडिया रायपुर जि़ला अध्यक्ष नावेद क़ुरैशी,

जोगी युवा मोर्चा के रायपुर जि़ला अध्यक्ष मनसू निहाल ने समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान दीपक बैज ने समर्थन के लिए रेणु जोगी और अमित जोगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button