ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम मशीन का सफल प्रदर्शन

दुर्ग | कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर द्वारा आज नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रत्याशियों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) किया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित प्रत्याशियों ने अपनी शंकाओं का समाधान करते हुए ईवीएम के उपयोग के संबंध में प्रश्न पूछे।

मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके।

साथ ही, उन्होंने मतदान के दौरान हर मतदाता की गोपनीयता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

ईवीएम के प्रदर्शन के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर ने डिजिटल तकनीकी के माध्यम से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व को भी बताया ताकि वे अधिक आत्मविश्वास के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button