ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

सिविल लाइन में पोषण पखवाड़ा’ का भव्य आयोजन, महापौर अलका बाघमार ने दिखाई साइकिल यात्रा को हरी झंडी

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज माँ सतरुपा शीतला मंदिर के पास सिविल लाइन से जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग शहरी के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर पोषण त्योहार’ और ‘पोषण पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में महापौर  अलका बाघमार के साथ एमआईसी सदस्य शशि साहू ने मौजूद रही

महापौर  अलका बाघमार ने उपस्थित नागरिकों को पोषण पखवाड़ा का महत्व समझाते हुए स्वस्थ जीवन और संतुलित आहार की जरूरत पर बल दिया।

महापौर  अलका बाघमार ने पोषण शपथ दिलाई और पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में चंप्पा साहू,पर्यवेक्षक सीमा मिश्रा, होमेश्वरी साहू, सी.पी. चंद्राकर, श्वेता सिंह, दीपमाला चोनेंद्र, शाही मानिकपुरी, रेखा नेताम, डॉ.रुबीना अंसारी और भावना निकलस सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे और नागरिक मौजूद रहे।

पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर साइकिल यात्रा ने न केवल स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम की भव्यता और समाज सुधार की इस पहल को सभी ने खूब सराहा। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button