ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफीम व डोडा चूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 1.81 लाख का माल जब्त

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दुर्ग पुलिस ने अफीम और डोडा चूरा की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 81 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे, ग्राम महमरा कैफेटेरिया के पास एक व्यक्ति जीप में अवैध मादक पदार्थ रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्दर सिंह पिता सिंघाड़ा सिंह (उम्र 76 वर्ष) निवासी ग्राम चिखली, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (वर्तमान पता: कादंबरी नगर, सरस्वती स्कूल के पास, थाना मोहननगर) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से—

  • डोडा चूरा 3.869 किलोग्राम (कीमत लगभग 58,000 रुपये)
  • अफीम (चिपचिपा) 57 ग्राम (कीमत लगभग 9,000 रुपये)
  • इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (करीब 2,000 रुपये)
  • जीप वाहन क्रमांक CG 07 ZD 9956 (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये)
  • नोकिया की-पैड मोबाइल फोन (करीब 1,500 रुपये)
  • नकद बिक्री रकम 11,000 रुपये
    कुल जब्ती 1,81,500 रुपये की की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मादक पदार्थ किसी अज्ञात युवकों द्वारा हाईवे पर पहुंचाया जाता था, जिसे वह चिल्हर में ट्रक चालकों को बेचता था। पुलिस सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 637/25 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 18(ख), 15(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा, उप निरीक्षक खेलन सिंह साहू एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button