ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा के तहत मानवीय संवेदनशीलता का परिचय, दुर्घटना पीड़ित की संपत्ति सुरक्षित लौटाई गई

दुर्ग  :  सायं लगभग 06:30 बजे वाय-शेप ब्रिज, दुर्ग के समीप अशिष कुमार, निवासी सुपेला, वाहन क्रमांक CG 07 CZ 4373 को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे उक्त व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर बेहोशी की अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। घटना के समय पीछे से आ रही नगर सैनिक महिला निष्ठा साहू द्वारा तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए मौके पर गिरी हुई सोने की अंगूठी को सुरक्षित रूप से उठाकर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल यातायात पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्राप्त उक्त सोने की अंगूठी एवं दुर्घटना के दौरान सुरक्षित किया गया हेलमेट दिनांक 13/12/2025 को यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर में पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को विधिवत बुलाकर सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में जनसामान्य की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 17/12/2025 को ग्राम नागपुरा, जिला दुर्ग में प्रस्तावित कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आवश्यक रूट डायवर्जन प्लान एवं पृथक पार्किंग व्यवस्था पूर्व से निर्धारित की गई है, जिससे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की यातायात असुविधा न हो।

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करें, उनकी संपत्ति को सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सूचित करें तथा आगामी धार्मिक आयोजन के दौरान जारी यातायात निर्देशों, रूट डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन कर सुचारु यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button