ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बालोद

जिले में कार्रवाई: अवैध धान के चार मामलों में 132 क्विंटल धान जब्त

बालोद |  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गत् वर्ष की भांति समितियों अंतर्गत स्थापित 143 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होने बताया कि सभी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुचारू रूप से की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जो किसान अपना संपूर्ण धान विक्रय कर लिए है। उनसे सहमति उपरांत उनके शेष धान के रकबे का रकबा समर्पण की कार्यवाही करते हुए उनका शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है। जिससे की कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबेे पर अपना धान का विक्रय ना कर सके। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठन किया गया है, जो कोचिया एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानो में जांच कर रहे है। उन्होने बताया कि 19 नवंबर 2024 की स्थिति में ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के  पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने द्वारा उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के उपरांत यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है, उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा ले जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button