ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

आपापुरा वार्ड 31 में चला महापौर महा सफाई अभियान का विशेष सफाई

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर महा सफाई विशेष अभियान 1 मई से लेकर 8 जून तक पूरे 60 वार्डो में विशेष नाली/नाला सफाई अभियान बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड 31आपापुरा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया। नगर निगम महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी निलेश अग्रवाल ओर एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने भाजपा कार्यालय के सामने 10 साल से नाली सफाई नही का अपनी उपस्थिति में रहकर नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई करवाया।

इसके बाद आगे बढ़ते हुए उन्होंने आपापुरा क्षेत्र,भोई पारा,लांगुरवीर मंदिर से शनिचरी बाजार होते हुए गवली पारा सहित रोली मोली लाइन सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।महापौर  अलका बाघमार ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी।महापौर ने कहा कि नाली सफाई के दौरान नाली के अंदर दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि रोली मौली लाइन सफाई में बाधित स्लैप को हटवाने 24 घंटे का नोटिस जारी करे।

शहर के 60 वार्डो के चौक चैराहो, कालोनियों,मोहल्ले/गलियो में नाली के पास तार फ्रेन्सिंग गार्डन सहित अतिक्रमण को हटवाने अभियान चलाया जा रहा है।अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव भी नहीं होना चाहिए सभी का अतिक्रमण हटवाए।

इस मौके महापौर ने गवली पारा में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अमला सफाई कामगार को जोरदार फटकार लगाई।

महापौर ने कहा कि सड़क किनारे ओर नालियों के ऊपर अवैध निर्माण अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।महासफाई अभियान के निरीक्षण के मौके पर महापौर अलका बाघमार ने नाली के पास खड़े होकर बेहतर सफाई करवाई।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता विनोद मांझी,अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,कर्मशाला अधिकारी शोएब अहमद,विनीत वर्मा,सुरेश भारती, रामलाल भट्ट सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button