ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
दुर्ग

सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठकें निर्धारित

दुर्ग | राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार-2025 कार्यक्रम संचालित है। जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना व विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जन-प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण (08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक) में समाधान पेटी/ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। उक्त प्राप्त हुए आवेदन पत्रों (शिकायत/मांग) का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना है।

सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों/निकायों में प्राप्त आवेदन पत्रों (मांग/शिकायत) के निराकरण की प्रगति की समीक्षा निर्धारित तिथियों एवं स्थानों में प्रातः 10 बजे से की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र तथा नगर पंचायत उतई क्षेत्र के आवेदनों की समीक्षा लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभागार में की जाएगी।

इसी प्रकार 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र तथा नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के आवेदनों की समीक्षा नगर पालिक निगम भिलाई के सभाकक्ष में, 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र, नगर पालिक परिषद् कुम्हारी क्षेत्र और नगर पालिक परिषद् जामुल क्षेत्र के आवेदनों की समीक्षा नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के सभाकक्ष में की जाएगी।

30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जनपद पंचायत धमधा, नगर पंचायत धमधा एवं नगर पालिक परिषद् अहिवारा क्षेत्र के आवेदनों की समीक्षा जनपद पंचायत धमधा के सभाकक्ष में की जाएगी। 02 मई 2025 दिन शुक्रवार को जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के आवेदनों की समीक्षा लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभाकक्ष में तथा 03 मई 2025 दिन शनिवार को जनपद पंचायत पाटन, नगर पंचायत पाटन और नगर पालिक परिषद् अम्लेश्वर के आवेदनों की समीक्षा जनपद पंचायत पाटन के सभाकक्ष में की जाएगी।

उक्त समीक्षा बैठकों में कुछ रैण्डम आधार पर चयनित शिकायत आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता की भी विस्तृत समीक्षा की जायेगी। प्रत्येक समीक्षा बैठक में समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी (सुशासन तिहार-2025) तथा सर्व संबंधित अनुविभाग अधिकारी (रा.)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी व सर्व संबंधित तहसीलदार/अतिरिक्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button