ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

पेंशन एवं वेतन निर्धारण के लिए जिला–तहसील स्तर पर शिविर लगाने की मांग

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पेंशन एवं वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने की मांग उठी है।

संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक पे/भ/नि/पेंशन-13/2026 दिनांक 23 जनवरी 2026 के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवधि में संभाग एवं जिला स्तर पर कैम्प लगाकर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के पालन में दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग, तहसील कार्यालयों तथा अन्य विभागों में कार्यरत अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों के प्रकरणों के निराकरण हेतु रोस्टर अनुसार शिविर आयोजित करने की मांग की गई है।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग रायपुर एवं संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि, इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कर्मचारियों के पेंशन एवं वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button