ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
रायपुर

शिवनाथ एक्सप्रेस में 70 लाख रुपए की ज्वेलरी और कैश की चोरी, आरपीएफ ने शुरू की जांच

रायपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस में 70 लाख रुपए की ज्वेलरी और नगद राशि चोरी होने की सूचना है। यह चोरी गोंदिया से दुर्ग के बीच हुई बताई जा रही है। इस मामले में आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों ने जानकारी दी है कि चोरी की घटना के बाद आरपीएफ के अधिकारी दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घटना में गोंदिया से दुर्ग यात्रा कर रही एक यात्री हिना दिनेश भाई पटेल की यात्रा प्रभावित हुई। वह 18240 नंबर की ट्रेन के बर्थ नंबर एसए1 की सीट नंबर 19-21 पर अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। डोंगरगढ़ के पास जब यात्री ने अपने पर्स की जांच की, तो पाया कि उसका पर्स गायब हो चुका था।

चोरी गए पर्स में दो डायमंड सेट, चार अंगूठियां और 45 हजार रुपए नगद थे। इसके बाद आरपीएफ के अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया की एक विशेष टीम को जांच सौंपने का निर्णय लिया है। सूत्रों का कहना है कि मामले की पूरी जांच सीसीटीवी फुटेज, ट्रेन के यात्री और अन्य संभावित सबूतों के आधार पर की जा रही है।

आरपीएफ ने इस मामले में जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button