ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के तहत चल रहे ऑपरेशन विश्वास के दौरान पुरानी भिलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पुरैना डेम नर्सरी के पास अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को मौके से दबोच लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दशरथ पारधी (50 वर्ष), निवासी पारधी पारा, गनियारी बताया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 33 पौवा शोले मसाला शराब बरामद की, जिनमें प्रत्येक में 180 एमएल मात्रा थी। कुल 5,940 एमएल अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,300 रुपये है, जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब बेचकर कमाई कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button