ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 जिला कलेक्ट्रेट में ईव्हीएम मशीन का किया जा रहा है प्रदर्शन -लोग समझ रहें है कार्य प्रणाली

दुर्ग| छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्ट्रेट में ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन कर इसकी कार्य प्रणाली से अवगत हो रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

प्रतिदिन लोग मशीन को देखकर दिलचस्पी के साथ इसकी जानकारी ले रहे हैं और साथ ही अपना नाम, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं।

ईव्हीएम मशीन का सेट इस प्रकार से लगाया है कि लोगों को लग रहा है कि वह अपने मतदान बूथ में खड़े होकर ईव्हीएम मशीन से मतदान कर रहे हैं। मशीन के सेट में बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट लगा हुआ है।

लोगों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है। नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर इन मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है|

ताकि लोग मशीनों की जानकारी हासिल कर बेझिझक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। कोई भी व्यक्ति कार्यालयीन समय में आकर मशीनों का अवलोकन कर प्रक्रिया समझ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button