ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
दुर्ग

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस हेतु शिविरों का आयोजन

दुर्ग | सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के केन्द्रीय पोर्टल https://parivahan.gov.in के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

इस पोर्टल के जरिए आवेदक आवेदन करने के पश्चात् कार्यालय में उपस्थित होने की तिथि का चयन कर सकते हैं। चयनित तिथि को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, दुर्ग में उपस्थित होकर बायोमैट्रिक, डिजिटल हस्ताक्षर तथा ऑनलाइन परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है, जिसके पश्चात् ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है।

आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए, जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विभिन्न विकासखण्डों में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड पाटन में 20 एवं 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे सिन्हा परिवहन सुविधा केन्द्र बिजली ऑफिस के पास मोबाइल नंबर-8839960922,

विकासखण्ड दुर्ग में 26 एवं 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे ई-जोन परिवहन सुविधा केन्द्र ग्राम कोड़िया पारा मोबाइल नंबर- 8103732260 एवं धमधा (अहिवारा) में 29 एवं 30 अप्रैल सुबह 10 बजे से उत्तम परिवहन सुविधा केन्द्र वार्ड नं. 01 क्रांति चौक अहिवारा मोबाइल नंबर 9806841809 में इच्छुक आवेदक अपने विकासखण्ड के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों व निर्धारित शुल्क के साथ उपस्थित होकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button