ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

उधार के पैसों को लेकर विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम नगर कैंप–02 में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे सतनाम नगर कुएं के पास नीलकमल जांगड़े उर्फ नीलू और शिवा कोसरे साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी शिवा कोसरे ने नीलकमल से पूर्व में उधार दिए गए 15 हजार रुपये वापस मांगे। नीलकमल ने तत्काल 2 हजार रुपये देने और शेष रकम बाद में चुकाने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया।

बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोपी शिवा कोसरे ने सड़क गड्ढे से निकले कंक्रीट पत्थर का बड़ा टुकड़ा उठाकर नीलकमल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में नीलकमल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर छावनी थाना पुलिस ने प्रार्थी जय कुमार यादव की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 634/2025, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा कोसरे को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी शिवा कोसरे (उम्र 28 वर्ष), निवासी जैतखाम के सामने, सतनाम नगर कैंप–02 भिलाई को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button