ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग गैंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग :  दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में सक्रिय एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को “पूजा कर पैसे को सौ गुना बढ़ाने” का झांसा देकर लाखों की ठगी करता था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लाख रुपए नकद और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की है।

ऐसे दिया जाता था झांसा
प्रकरण के अनुसार प्रार्थी रामकुमार जायसवाल, जो ड्राइवरी का कार्य करते हैं, ने पुलगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाराष्ट्र की महिला मंदा पासवान और उसके साथियों ने पूजा कर पैसा सौ गुना करने के नाम पर एक लाख रुपए की ठगी की। आरोपी महिला ने 11 लाख रुपए को 11 करोड़ रुपए बनाने का लालच दिया था।

ठगी की पूरी कहानी
पैसे की तंगी से जूझ रहे रामकुमार ने अपने परिचित राजू निवासी जामगांव से मदद मांगी। राजू ने उसे “छोटू” नामक व्यक्ति का नंबर दिया, जिसने उसे यवतमाल (महाराष्ट्र) की महिला मंदा पासवान से संपर्क करने को कहा। महिला ने दावा किया कि वह पूजा कर पैसे को कई गुना बढ़ा सकती है। तय योजना के अनुसार मंदा पासवान दुर्ग पहुंची और प्रार्थी से बस स्टैंड पर मिली। वह सफेद अर्टिगा कार में दो अन्य साथियों के साथ थी।

महिला ने प्रार्थी से पूजा सामग्री और एक लाख रुपए लेकर “पूजा प्रक्रिया” शुरू की, और कुछ देर बाद सिंदूर लाने का बहाना बनाकर अपने साथियों सहित फरार हो गई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
प्रार्थी की शिकायत पर थाना पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे ठगी की रकम, सात मोबाइल फोन और अर्टिगा कार जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • मंदा पासवान उर्फ मंदा ठमके उर्फ मंदा वाघमारे (42 वर्ष), निवासी यवतमाल, महाराष्ट्र
  • अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34 वर्ष), निवासी श्रीराम कॉलोनी, चिखली, महाराष्ट्र
  • संजय विलास जमुना (28 वर्ष), निवासी मारेगांव, यवतमाल, महाराष्ट्र

पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह इसी तरह के कई मामलों में पहले भी सक्रिय रहा है। दुर्ग पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और पूर्व रिकॉर्ड की जांच में जुटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button