ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

सांसद खेल महोत्सव में खेल से खिलें सपने, युवाओं में उमंग और जोश का माहौल

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत रविवार आज सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य तृतीया चरण का संपन्न किया गया।शहर के सुराना कॉलेज मैदान,रविशंकर स्टेडियम, महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस समारोह में युवाओं और खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल,पार्षद सरिता चंद्राकर, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,गिरीश दीवान सहित अधिकारी/कर्मचारी के अलावा खिलाड़ियों कोच की मौजूदगी में खेल का शुभारंभ करवाया।

इस दौरान सांसद विजय बघेल ने खेल भावना का संदेश देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और जीत की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव में उपस्थित आयुक्त सुमित अग्रवाल, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, विनोद मांझी,मोहित मरकाम, पंकज साहू, अपर्णा मिश्रा,विकास दमाहे, प्रेरणा दुबे, विजय राजपूत,गौतम साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।मैदानों में खेल भावना, जोश और सौहार्द का शानदार नज़ारा देखने को मिला।

खेल के मैदानों में दिखा ऊर्जा और उत्साह का संगम

इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन में कुश्ती और वेट लिफ्टिंग महात्मा गांधी स्कूल,सुराना कॉलेज मैदान, रविशंकर स्टेडियम में बॉलीबॉल खो खो कबड्डी सुरीली कुर्सी दौड़ , पुगड़ी सुराना कॉलेज मैदान, और 100 मी400 मी रेस गेड़ी का मैदानों में हर ओर जोश, उत्साह और दर्शकों की तालियों की गूंज से वातावरण खेलमय बन गया।

महोत्सव में मुकाबला हुआ जिसमें 9 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी, 16 से 30 वर्ष तक के खिलाड़ी वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।एकल खेलों में 100 और 400मीटर दौड़ गेड़ी कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, कुर्सी दौड़ तथा टीम खेल में बॉलीबॉल कबड्डी खो खो का रोमांचक प्रदर्शन हुआ।युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित किया कि खेल उम्र नहीं, बल्कि उत्साह की पहचान है।

सांसद विजय बघेल ने कहा “खेल हमें जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं”

सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक है। यह हमें हार-जीत से ऊपर उठकर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना देता है।

आज हमारे शहर के युवा खेलों के माध्यम से न केवल फिट रहना सीख रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच का संदेश भी दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव शहर की खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयाँ देगा। हमारा लक्ष्य है कि हर गली-मोहल्ले में खेल का माहौल बने, बच्चे मोबाइल छोड़कर मैदान में समय बिताएं।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “खेलों से खिलते हैं सपने, और यही सपने शहर की पहचान बनते हैं। नगर निगम खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए तत्पर है। उन्होंने आगे कहा खेल भावना ही समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है”खेल हमें जोड़ते हैं, स्वस्थ रखते हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। सांसद खेल महोत्सव दुर्ग के युवाओं के लिए प्रेरणा और प्रगति का प्रतीक बनेगा।

विजेताओं रहे

फुगड़ी- सरिता बगरती
योगासन,ध्रुव राउत बालक 9 से 15 वर्ष,भौमिक देशमुख बालक 16 से 30 वर्ष,अशिता सोनी बालिका 9 से 15 वर्ष,पूनम बालिका 16 से 30 वर्ष,कृष्णा घोष 30 से अधिक कबड्डी,युवराज ठाकुर टीम बालक 9 से 15 वर्ष,देविका साहू टीम बालिका 16 से 30 वर्ष,जीवेश ठाकुर टीम बालक 16 से 30 वर्ष,खो-खो,नीलकमल यादव टीम बालक 16 से 30 वर्ष,सिया चौहान टीम बालिका 9 से 15 वर्ष,शीतल निषाद टीम बालिका 16 से 30 वर्ष,संगम विश्वकर्मा टीम बालक 9 से 15 वर्ष सुरीली कुर्सी,भावना साहू बालिका 9 से 15 वर्ष,जमुना तांडी बालिका 16 से 30 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button