ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

विधायक की अनोखी पहल, बच्चों को मिली नई सीख

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव आज गयानगर मिडिल स्कूल पहुँचे और स्कूल परिसर में व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया। विधायक ने बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठकर चर्चा भी की। उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षा और अनुशासन के महत्व को बताया। विधायक यादव को देख बच्चे काफी प्रसन्न हुए और जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वेलकम विधायक कहकर स्वागत किये। जाते वक्त बड़ी संख्या में बच्चों ने विधायक गजेंद्र से ऑटोग्राफ भी लिए। इस दौरान शिक्षा विभाग से मिलने वाले गणवेश का वितरण भी किये और शिक्षकों से मध्यहान भोजन के मीनू में पौष्टिकता व गुणवत्ता का ध्यान देने कहा ताकी स्कूली बच्चों के पोषण में कमी न रहे।

विकास कार्य के निरिक्षण के दौरान अचानक पूर्व माध्यमिक शाला गयानगर पहुँचे जहाँ स्कूल की प्राचार्या ईश्वरी गायकवाड़ ने स्कूल परिसर में मूलभूत सुविधाओं का निरिक्षण कराकर बच्चों के शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने विधायक श्री यादव से चर्चा की। स्कूल की प्राचार्या से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जानकारी लेकर प्रत्येक दिन समय पर स्कूल आने व जाने सुनिश्चित करने को कहा जिससे बच्चों की पढ़ाई में समस्या न आए। इसके पश्चात विधायक गजेंद्र यादव क्लासरूम पहुँचे और बच्चों से पढ़ाई लिखाई की जानकारी लेते हुए कई सवाल भी पूछे जिसका बच्चों ने जवाब दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था, वाशरूम की सफाई और के मध्यहान भोजन मीनू पर बच्चों से बात किये।

विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों से कहा की विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व होता है। समय पर पढ़ना, खेल, समय पर स्कूल आना चाहिए। अनुशासन से ही सफलता मिलेगी। कई बच्चों के कॉपी को देखे उनके सुंदर हैंडराइटिंग की प्रशंसा किये। उन्होंने सभी बच्चों से स्कूल में शिक्षकों और घर में माता पिता और बड़ो का सम्मान करने की सीख दिए। इस दौरान पार्षद नरेंद्र बंजारे, शिवेंद्र परिहार, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, शुभम साहू, अनिकेत यादव, दीपक सिन्हा, गोपेश, रजनीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button