ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जारी की संशोधित समय-सारिणी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। यह आदेश 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि द्वितीय चरण में 31 दिसंबर 2024 से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस दिन निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई जाएगी।

दावे और आपत्तियां
निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्तियां 6 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

प्रारूप ‘क’ में प्रक्रिया
प्रारूप ‘क’ के अनुसार रजिस्ट्रेशन अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रेशन अधिकारी को दावे प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तय की गई है। इन दावों का निराकरण 11 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

यह संशोधित समय-सारिणी नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए तैयार की गई है। निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button