ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रायपुर : जिला अस्पताल, एमसीबी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2025 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

51 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 542 बूथ और 1800 कर्मियों की तैनाती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 21, 22 एवं 23 दिसंबर तक तीन दिनों तक चलेगा। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेंगी। इसके लिए जिले भर में कुल 542 बूथ बनाए गए हैं तथा लगभग 1800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश और बच्चों को फ्रूट बास्केट वितरण

अभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र राय द्वारा उन्हें मरीजों की संख्या, मरीजों के आवागमन, वर्तमान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।  जायसवाल ने अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि जो उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर और बिलासपुर में उपलब्ध हैं, वे भविष्य में एम.सी.बी. जिले में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें फ्रूट बास्केट का वितरण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button