ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
Uncategorized

शराबखोरी के लिए 200 रुपये मांगने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिला दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने से इंकार करने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

क्या है मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महमरा बस्ती निवासी मंसा राम निषाद (36) अपने दोस्तों देवेंद्र निषाद और सूरज निषाद के साथ शिवनाथ नदी एनीकेट के पास मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी आरोपी हेमंत निषाद वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगने लगा।

जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में मंसा राम के पैर की उंगली, दाहिने हाथ, कंधे और गले में चोटें आईं, साथ ही सीने और पीठ में भी आंतरिक चोटें आईं।

पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी अंजोरा ने अपराध क्रमांक 341/2025 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी हेमंत निषाद को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग में न्यायिक रिमांड पर दाखिल कराया।

टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में सउनि संतोष साहू चौकी प्रभारी अंजोरा, प्र.आर. 389 राकेश सिंह, प्र.आर. 1556 सुरेश रात्रे, आरक्षक 181 बृजमोहन सिंह और 515 टोमन देशमुख की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button