ब्रेकिंग
अग्रसेन चौक से हटाए गए यातायात बाधित ठेले-खोमचे, निगम की सख्त कार्रवाई, कलेक्टोरेट परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 2 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े... फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, बस्तर संभाग में बारिश को लेकर चेतावनी साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवा... घर से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी की चांदी की पायल बरामद अवैध शराब बेचते आरोपी को उतई पुलिस ने दबोचा, 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाकात, बिना जांच पत्रकारों पर FIR दर्ज करने का किया विरोध 75 लाख रुपये से अधिक के नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से शुक्रवार को राजभवन स्थित लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल डेका ने अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और देश तथा समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

राज्यपाल ने कहा कि आम नागरिकों को न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति भी संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी गोकुल आर.के., वदथ्यवथ यशवंत नाइक और इशांत जायसवाल उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान प्रशासनिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा राज्यपाल ने अधिकारियों को जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button