ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

स्वास्थ्य टीम पहुंचा खुर्सीपार भिलाई के वार्ड 42, सघन जांच अभियान जारी स्थिति नियंत्रण में

दुर्ग | खुर्सीपार भिलाई के वार्ड 42 गौतम नगर में संभावित पीलिया के मरीज प्राप्त होने की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में एवं जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. पियाम सिंग सिविल हॉस्पिटल सुपेला भिलाई

व जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट दुर्ग मती रितीका सोनवानी द्वारा सुपरवाईजर  विजय सेजुले बीईटीओ  हितेन्द्र कोसरे एवं स्थानीय कार्यकर्ता व मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने निर्देशित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी से मिली जानकारी अनुसार विगत दिवस प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा 492 घरों का भ्रमण किया गया जिसमें बुखार के 04 मरीज मिले।

आज संभावित पीलिया के 30 मरीज मिले जिसमें से 13 सैंपल किया गया व 07 पीलिया से ग्रसित मरीज मिले। नगर निगम की सहायता से जांच हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट प्रभावित क्षेत्र में लगाया गया है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग आम जनता से अपील करता है कि उल्टी लगना, भूख न लगना, थकान महसूस होना, पेट में लगातार दर्द होना, बुखार आना जैसे पीलिया संबंधी लक्षण दिखायी देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। पीलिया का जांच कराये और अपने व परिवार का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button