ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम में रंगों से सजी होली का उत्सव, भव्य फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम में गुरुवार को होलिका दहन और फूलों की होली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी/कर्मचारी एक साथ उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान महापौर, सभापति, आयुक्त और अन्य नेताओं ने एक दूसरे को फूलों से रंग कर होली की बधाई दी। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस दिन हम सभी को भेदभाव भूलकर आपसी भाईचारा और सद्भावना का संकल्प लेना चाहिए।

महापौर ने खुशी जताई कि इस खास मौके पर सभी वार्डों के पार्षद एक साथ एक ही मंच पर उपस्थित होकर इस त्योहार का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी फूलों से सराबोर दिखे और भजनों पर जमकर थिरकते हुए होली का आनंद लिया।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि होली के रंगों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और पर्व को शांति और सौहार्द्र से मनाने की अपील की।

सभापति श्याम शर्मा ने भी सभी शहरवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में वार्डों के पार्षदों, निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अनेक लोग उपस्थित थे। होली के रंगों में रंगी इस आयोजन में सभी ने भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button