ब्रेकिंग
एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि अंबिकापुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्...
दुर्ग

सशक्त एप की मदद से बरामद किए जा रहे हैं चोरी गए वाहन

दुर्ग | रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग व्दारा चोरी हुए वाहनों की जानकारी व बरामदगी हेतु सशक्त एप विकसित किया गया है|

इस सशक्त एप का उद्देश्य चोरी हुए वाहनों की जल्द पहचान और बरामदगी करना है। माननीय मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन एवं माननीय गृह मंत्री, छ.ग. शासन व्दारा स्मार्ट पुलिसिंग के तहत दिनांक 05.12.2024 को सशक्त एप लॉन्च किया गया है।

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, के निर्देश एवं  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, जिला दुर्ग, नगर पुलिस अधीक्षकों के मार्गदर्शन में सभी थाना/चौकी क्षेत्र में लावारिश हालत में खड़े वाहनों,

बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, अस्पताल एवं अन्य पार्किंग स्थलों पर लम्बे समय से एवं संदिग्ध पाये जाने पर वाहन का नम्बर, इंजन नम्बर एवं चेचिस नम्बर सशक्त एप में लोड करने पर वाहन का पूर्ण विवरण प्राप्त होता है। इस हेतु लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है।

आज दिनांक 04.02.2025 को ही थाना जामुल एवं सुपेला क्षेत्र से चोरी की वाहन बजाज डिस्कवर मोटर सायकल एवं स्कूटी बरामद की गयी है।

1-गणेश पान ठेला के पास सेक्टर-09 भिलाई नगर से दिनांक 01.08.2024 को चोरी हुयी स्कूटी होण्डा डियो कमांक सीजी-07/एएक्स 0321 को थाना भिलाई नगर के अप.क.-344/24 में इण्डस्ट्रीयल एरिया, हाउसिंग बोर्ड, जामुल से बरामद किया गया ।

2- थाना सुपेला के अप.क. 96/2025 में दिनांक 21.01.2025 को चोरी हुआ बजाज डिस्कवर 100 टी, मोटर सायकल नम्बर सीजी-07/एएल 0543 को गौतम नगर सुपेला से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुयी है।

अब तक सशक्त एप के माध्यम से कुल 17 चोरी के वाहनों को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुयी है। चोरी गए वाहनों की पहचान एवं बरामदगी में तेजी आई है। सशक्त एप से पुलिसिंग में तेजी आई है एवं कार्यकुशलता में वृद्धि हुयी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button