ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

दिशा एवं यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

दुर्ग  | सामाजिक संस्था दिशा एवं यातायात पुलिस दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-10 रेल चौक, भिलाई में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आमजन को हेलमेट के उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में जीवन की रक्षा कैसे संभव है|

, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाने एवं मालवाहक वाहनों में यात्रा करने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया, जिससे अन्य नागरिक भी प्रेरित होकर यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

वर्तमान में दुर्ग जिले में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति भी लागू की गई है। इस नीति का उद्देश्य दंडात्मक न होकर नागरिकों को यह संदेश देना है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं के समय उनकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button