ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
रायपुर

ईडी की छापेमारी पर टी. एस. सिंहदेव की कड़ी प्रतिक्रिया, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए|

इसे दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। सिंहदेव ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है और आरोप लगाया कि ईडी भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की “बी-टीम” के रूप में काम कर रही है।

सिंहदेव ने आगे कहा, “यह विपक्ष की आवाज़ दबाने का सुनियोजित प्रयास है।” उन्होंने ऐलान किया कि वह इस अन्याय के खिलाफ भिलाई रवाना हो रहे हैं और पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

सिंहदेव ने इस कार्रवाई को सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला बताया।

इस बयान के बाद कांग्रेस ने राज्य में ईडी की छापेमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और पार्टी के नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश बताया है।

इस मुद्दे पर अब सियासी तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी प्रतिक्रियाएँ सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button